मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस की कार्रवाई
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैसिनो मशीनों पर जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से पांच कैसिनो मशीनें और 11,740 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। कार्रवाई लालगढ़ रोड स्थित रेलवे अस्पताल के सामने एक दुकान पर की गई, जहां गश्त के दौरान जुआ संचालित होने की सूचना पर टीम ने छापा मारा।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्तीसिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार, आमिर खान और अजयपाल सिंह हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज किया है।इस कार्रवाई में सुरेशकुमार भादू सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com











