छतरगढ़ और पूगल थाना पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में की कार्रवाई
बीकानेर। जिला पुलिस की ओर से ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। आज छतरगढ़ और पूगल थाना पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा-पोस्त और अफीम बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
छतरगढ़ थानाप्रभारी नवनीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के आरडी 443 के पास एक युवक के पास 1.2 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध डोडा-पोस्त बिक्री के 2 लाख 35 हजार रुपए और 12 बोर के 4 कारतूस व मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूगल थाना प्रभारी समरवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के 3 बीएलडी स्थित बस स्टैंड के पास से दो आरोपियों के पास से 1.335 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद कर उन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com













