मीडिया के माध्यम से प्रदेश के वकीलों के सामने रखीं प्राथमिकताएं
बीकानेर। बार कौसिंल ऑफ राजस्थान के सदस्य के चुनाव मैदान में प्रत्याशी के रूप में उतरे बार एसोसिएशन बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट कमलनारायण पुरोहित ने आज मीडिया के माध्यम से अपना विजन प्रदेश के वकीलों के सामने रखा।
उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में अधिवक्ता मतदाता मुझे प्रथम वरियता लिये चुने जिससे मैं आवश्यकता अनुरूप प्रदेश के जिलों में एडवोकेट भवन बनवाने के लिये प्रयास करूंगा। अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि बार कौसिंल में मूल रूप से पारदर्शिता लाना उनका लक्ष्य है, ताकि न केवल निर्धारित समय पर कौसिंल के चुनाव हों बल्कि इस पर उठने वाले सवालों पर भी विराम लग सके। एडवोकेट पुरोहित ने अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोपरि मानते हुए कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाना, वेलफेयर स्कीम की समयानुकुल विसंगतियों को दूर करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
वेलफेयर एक्ट में उम्र बढ़ोतरी पर पूछे गये प्रश्न का जबाब देते हुए कहा कि पहले 40 वर्ष का प्रावधान था, जिसे बढ़ाकर 50 वर्ष कर दिया। जो उचित नहीं है। अगर उन्हें अधिवक्ताओं ने मौका दिया तो निश्चित रूप से उम्र के प्रावधान वाले एक्ट में संशोधन कर पहले की तरह 40 वर्ष करवाया जाएगा। यहीं नहीं वेलफेयर टिकट में वार्षिक बढ़ोतरी के अनुरूप अधिवक्ताओं को मिलने वाले लाभ मेें भी वृद्धि की जाएगी।
वर्ष,1998 में अपने दादा पं लक्ष्मीनारायण पुरोहित के सानिध्य में वकालात की शुरूआत करने वाले कमलनारायण पुरोहित ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि युवा अधिवक्ताओं के सामने शैशव काल में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।ऐसी परेशानियां युवा अधिवक्ताओं को न आएं इसके लिये राज्य स्तर पर नवोदित अधिवक्ताओं के लिये सेमिनार आयोजित होंगे। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता अपने अनुभवों का लाभ नये अधिवक्ताओं को देंगे। वहीं प्रायोगिक तरीके से अपने अनुभवों को उनके साथ बांटेंगे।
बार एसोसिएशन बीकानेर के लिये करवाएं काम को देना चाहता हूं निरन्तरता
एड. पुरोहित ने कहा कि वर्ष, 2016 व 2021 में बार एसोसिएशन के चुनाव में जिस तरह शहर के अधिवक्ताओं ने उनको अध्यक्ष बनने का मौका दिया तो उन्होंने इस दोनों कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं के लिये अनेक ऐसे कार्य करवाएं जो आजतक नजीर बने हुए हैं।
प्रदेशभर के अधिवक्ताओं के विश्वास पर उतरूंगा खरा
तत्कालीन नगर परिषद में वर्ष,2002 से 2004 तक पैनल लॉयर और वर्ष,2009 से 2014 तक लोक अभियोजक (पीपी) रहे वाले कमलनारायण पुरोहित ने प्रदेश भर के अधिवक्ताओं से इस चुनाव में प्रथम वरियता के लिये वोट की अपील करते हुए कहा कि वे उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे और जो प्राथमिकताएं लेकर इस चुनावी समर में उतरे है, उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com











