ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
बीकानेर। बीकानेर दौरे पर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज भाजपा संभाग कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। इस दौरान मीडिया से मुलाकात करते हुए राठौड़ ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा में जब यह बिल रखा गया था तो सर्वसम्मति से पारित हुआ था,जिसमें कांग्रेस भी सम्मिलित थी लेकिन कांग्रेस अब नाटकबाजी कर रही है। यह ठीक नहीं है। इस बिल के बाद उनकी जमीन खिसक रही है। इसलिए वह बैक हो रहे हैं। वह अपनी बात स्पष्ट करें कि हम महिला आरक्षण नहीं चाहते हैं। लेकिन हम यह आरक्षण चाहते हैं ताकि महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व सम्मान के साथ मिल सके।
वहीं, उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही हैं। खुद हट रही हैं क्योंकि उनका जनाधार चला गया है। ममता बनर्जी के सांसद खुद अब धार्मिक स्थलों की बातें करने लग गए हैं। यह सब घड़ियाली आंसू हैं जो जनता जानती है। वहीं, उन्होंने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि सभी जगह बीजेपी बढ़त बनाए हुए है और भाजपा विजय अवश्य प्राप्त करेगी।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com











