पीएम मोदी के संदेश पर अमल करते हुए अपनाया ई-रिक्शा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बीकानेर। आमतौर पर जब भी कोई मंत्री या अन्य कोई वीआईपी दौरे पर आते हैं तो उनके काफिले में दर्जनों चमचमाती लग्जरी काफी गाड़ियां और सुरक्षा वाहनों की कतार, होती है, लेकिन आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का काफिला अलग ही अंदाज में दिखाई दिया। केंद्रीय कानून मंत्री ई-रिक्शा में स्वर होकर शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों में पहुंचे।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी उनके साथ ई-रिक्शे में बैठे नजर आए। दरअसल, अमेरिका -इजराइल, ईरान युद्ध के बाद उपजे हालातों के बीच प्रधानमंत्री के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के बाद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुराम मेघवाल बिल्कुल बदले हुए अंदाज में नजर आए। न आगे एस्कॉर्ट थी और न ही पीछे गाड़ियों का लंबा काफिला… मंत्री का यह सादगी भरा अंदाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है। मंत्री मेघवाल पूरे बीकानेर दौरे में इलेक्ट्रिक वाहनों का ही इस्तेमाल करेंगे।
पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए उन्होंने अपने काफिले को भी बेहद छोटा कर दिया। साइकिल से संसद पहुंचने वाले नेताओं में अपनी अलग पहचान रखने वाले अर्जुनराम मेघवाल पहले भी कई बार सादगी के कारण चर्चा में रह चुके हैं। लेकिन इस बार ई-रिक्शा में उनका सफर शहर में चर्चा का नया विषय बन गया।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com











