कुख्यात हथियार तस्कर बीकानेर पुलिस की गिरफ्त में, पूछताछ जारी

2136

जेल में बैठकर हथियार तस्करी की साजिश रची थी साजिश

आरोपी ने ​ड्रोन से मंगवाई मौत, खाजूवाला बॉर्डर पर गिरा था हथियारों से लदा पाकिस्तानी ड्रोन

प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तारी: पंजाब की जेल से लाया गया कुख्यात तस्कर सुखविंदर सोनू

बीकानेर। भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप मंगवाने के मामले में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

​पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद कुख्यात तस्कर सुखविंदर उर्फ सोनू है। सोनू ने जेल के भीतर से ही पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क किया और ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप मंगवाई थी। बीकानेर पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर चुकी है और फिलहाल वह सात दिन के पुलिस रिमांड पर है।

​ श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र का निवासी सुखविंदर उर्फ सोनू, जो पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद था, उसने जेल की सलाखों के पीछे से देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की। जांच में सामने आया है कि सोनू ने पाकिस्तानी हैंडलर्स से तालमेल बैठाकर इसी साल फरवरी में हथियारों की एक बड़ी खेप मंगवाई थी।

​तस्करी का तरीका
पाकिस्तान की ओर से करीब 17 किलो 500 ग्राम वजन वाला एक विशालकाय ड्रोन भेजा गया था। इस ड्रोन में ‘मेड इन चाइना’ की 5 पिस्टल और 325 कारतूस लदे थे। पाकिस्तानी तस्करों की योजना इन हथियारों को खाजूवाला बॉर्डर के पार पहुंचाने की थी।

​ऐसे हुआ खुलासा

किस्मत ने साथ नहीं दिया और तकनीकी खराबी की वजह से यह ड्रोन सीमा पार करने से करीब 2 किलोमीटर पहले ही 24 केजीडी क्षेत्र में एक सरसों के खेत में गिर गया। बीएसएफ और पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर हथियारों के इस जखीरे को जब्त कर लिया था।

​वर्तमान स्थिति और जांच ​अब बीकानेर पुलिस आरोपी सुखविंदर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। कोर्ट ने उसे 7 दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हैं कि सीमा के इस पार हथियारों की डिलीवरी लेने वाले स्थानीय लोग कौन थे। बीकानेर सीमा पर ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी का यह पहला इतना बड़ा मामला है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.