कटेगा कनेक्शन, लगेगा जुर्माना भी
बीकानेर। मिडिल ईस्ट में ईरान-इज़राइल युद्ध की वजह से ग्लोबल गैस सप्लाई चेन पर असर पड़ा है। इससे एलपीजी सिलेंडर की कमी हो गई, लंबा वेटिंग टाइम और सिलेंडर की डिमांड बढ़ने की वजह से लोग घर पर एक से ज्यादा सिलेंडर जमा करने लगे हैं। लेकिन अब जरूरत से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर रखने से आप मुश्किल में फंस सकते हैं।
सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की हॉर्डिंग (जमा करने) पर सख्ती बढ़ा दी है। अब तय सीमा से ज्यादा सिलेंडर रखने वालों पर कार्रवाई हो सकती है, जिसमें कनेक्शन काटना, जुर्माना लगाना और गंभीर मामलों में जेल तक की सजा शामिल है। इसलिए जरूरी है कि हर किसी को एलपीजी सिलेंडर से जुड़े कानून और लिमिट को अच्छे से समझ लेना चाहिए, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आम तौर पर एक घरेलू उपभोक्ता को एक कनेक्शन पर 2 सिलेंडर (एक उपयोग में और एक बैकअप) रखने की अनुमति होती है। अगर इससे ज्यादा सिलेंडर रखते हैं, तो वह नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में विशेष अनुमति लेकर अतिरिक्त सिलेंडर रखा जा सकता है।
अगर कोई व्यक्ति तय लिमिट से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर स्टॉक करता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। सरकार इसे कालाबाजारी या गलत इस्तेमाल मान सकती है, खासकर तब जब गैस की कमी चल रही हो।
नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया जा सकता है, जिसकी राशि अलग-अलग मामलों में अलग हो सकती है। कुछ मामलों में गैस कनेक्शन भी रद्द किया जा सकता है और सिलेंडर जब्त किए जा सकते हैं।
अगर कोई व्यक्ति बड़ी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर जमा करता है और उसे बेचने या गलत तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसमें पुलिस केस, भारी जुर्माना और यहां तक कि जेल की सजा भी शामिल हो सकती है।
भारत में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के लिए किया जाता है और इसके लिए सरकार ने कुछ तय नियम बनाए हैं। इसका मकसद यह है कि सभी लोगों को समय पर गैस मिल सके और कोई व्यक्ति ज्यादा स्टॉक करके दूसरों की जरूरतों को प्रभावित न करे। एलपीजी सिलेंडर flammable (आग पकड़ने वाली) होती है, इसलिए ज्यादा संख्या में इन्हें घर में रखना खतरनाक भी हो सकता है। सिलेंडर लीक हो जाए या कोई हादसा हो जाए, तो नुकसान काफी बड़ा हो सकता है।
#Kaant K.Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com












