बीकानेर। महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर, मृदुल कच्छावा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा एवं लूनकरणसर सीओ रणवीरसिंह के निकट सुपरविजन में जामसर और महाजन पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और वाहन जब्त किए हैं।
कार्रवाई 1: जामसर थाना पुलिस ने बाइक सवार तस्कर को 1.600 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा।
जामसर थानाधिकारी इंस्पेक्टर रविकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना संकलन के आधार पर गश्त के दौरान खिंचीया गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1.600 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ टाईगर पुत्र मंजूरशाह, निवासी- मस्जिद के पास, जामसर है। आरोपी के पास से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल सुनील कुमार की विशेष भूमिका रही।
कार्रवाई 2 :
दूसरी बड़ी कार्रवाई महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। थानाधिकारी इंस्पेक्टर भजनलाल के नेतृत्व में टीम द्वारा की जा रही नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें छुपाकर ले जाया जा रहा 40.312 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी दीपक पुत्र रमेश कुमार निवासी- वार्ड नंबर 10, पीलीबंगा (हनुमानगढ़) है। परिवहन में प्रयुक्त कार को पुलिस ने जब्त किया है।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com











