ऑपरेशन नीलकंठ : 34 किलो से अधिक डोडा पोस्त जब्त, तीन गिरफ्तार 

2135

खाजूवाला थाना और छतरगढ़ थाना पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रों में की कार्रवाई 

बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत शुक्रवार को खाजूवाला और छतरगढ़ थाना पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई करते हुए 34 किलो से अधिक अवैध डोडा पोस्त बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर की गई।

 

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि
खाजूवाला थाना पुलिस ने थानाधिकारी सुरेंद्रकुमार प्रजापत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजपाल उर्फ राजू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 475 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया।

 

वहीं, छतरगढ़ थाना पुलिस ने थानाधिकारी नवनीतसिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश और कुलदीपसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 33 किलो 124 ग्राम अवैध डोडा पोस्त डंठल तथा तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त की।
दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

#Kaant K.Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.