नयाशहर थाना पुलिस का चोरों पर प्रहार : 4 आरोपी गिरफ्तार

2136

आरोपियों से चोरी का 100 प्रतिशत माल बरामद

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने शहर में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। थाना नयाशहर पुलिस ने हरोलाई क्षेत्र स्थित गोदाम में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है।

​पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि उनके निर्देश पर एएसपी चक्रवर्तीसिंह राठौड़ और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रोहित चौधरी (RPS प्रो.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की सूचना के आधार पर तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया और सघन पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी ​प्रेमकुमार उर्फ प्रेमरतन उर्फ ढकणिया निवासी गोपेश्वर बस्ती,
​तालिफ उर्फ तालिब उर्फ धोलिया निवासी मस्ताना चौक, ​पुखराज निवासी सर्वोदय बस्ती और ​गौरीशंकर निवासी बंगलानगर हैं।

​पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। ​इस कार्रवाई में जांच अधिकारी ASI हंसराज की विशेष भूमिका रही। टीम में ASI राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल श्यामलाल, हेमराज, रामकिशन, रवि कुमार और विकास शामिल थे।

ये था मामला

​3 मई 2026 को अंत्योदय नगर निवासी जयप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गोविन्द पैलेस के पीछे स्थित उनके गोदाम के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान पार कर दिया है। चोरी हुए सामान में
​3 भरे हुए गैस सिलेंडर,
​एल्यूमीनियम के बड़े बर्तन (परात और टोपिया), ​20 लोहे के खोमचे, ​तेल और घी के पीपे, ​3,400 रुपये नकद शामिल थे।

#Kaant K.Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.