बस स्टैंड से नकदी उड़ाने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, गिरफ्तार, एक डिटेन

2135

नयाशहर थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की राशि में से 20 हजार रुपए किया बरामद

बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने बस स्टैंड पर एक राहगीर की जेब से नकदी और दस्तावेज साफ करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए रुपयों में से 20 हजार रुपए बरामद किए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में देशनोक रेलवे स्टेशन के पास रह रहे थे। आरोपी ​धर्म पुत्र चरणसिंह निवासी अहमदगढ़, थाना झिंझाना, जिला शामली, ​करण पुत्र महावीर निवासी- अहमदगढ़ खेड़ी जुनारदार, थाना झिंझाना, जिला शामली हैं। जबकि ​कपिल पुत्र माधव, निवासी- रामपुरा, थाना सिंगारा, जिला शामली को फिलहाल डिटेन किया है। उन्होंने बताया कि ​मामले की गंभीरता को देखते हुए नयाशहर थानाधिकारी रोहित चौधरी (RPS प्रो.) के नेतृत्व में टीम गठित की गई। ​पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सटीक सूचनाओं और आसूचना संकलन के आधार पर उत्तर प्रदेश के रहने वाले शातिर बदमाशों को चिन्हित किया और दबिश देकर उन्हें धर दबोचा।

ये था पूरा मामला

​घटना 13 मई की है। परिवादी ओमप्रकाश और धुडाराम अपने भांजे अनमोल का इलाज करवाने के लिए बीकानेर आए थे। इलाज के बाद वापस गोडु जाने के लिए वे पुगल फांटा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। शाम करीब सवा छह बजे 2-3 लड़के उनके पास आकर खड़े हो गए।  धुडाराम की जेब में 50,000 रुपये नकद और उनके जरूरी सरकारी दस्तावेज रखे हुए थे। जेब से पैसे निकालते समय शातिर लड़कों ने नजर बचाकर धुडाराम की जेब से 49,500 रुपये और उनके जरूरी दस्तावेज पार कर दिए और पतली गली से भागने लगे। पीड़ित ने जब उनका पीछा किया, तो एक आरोपी ने दूसरे को ‘करण भाग’ कहकर आवाज लगाई और वे फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट 15 मई को नयाशहर थाने में दर्ज कराई गई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
​इस कार्रवाई में नयाशहर थानाधिकारी रोहित चौधरी के साथ एएसआई हंसराज और हैड कांस्टेबल शीशराम की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल पुरुषोत्तम, कांस्टेबल रामकिशन, कांस्टेबल कैलाश तथा महिला कांस्टेबल सुमित्रा और मंजूबाला शामिल रहीं।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.