देश की इकॉनोमी की गति कम ना हो, इसलिए पीएम मोदी ने दिया है संदेश ; केंद्रीय कानून मंत्री

2135

बीकानेर। बीकानेर दौरे पर आए केंद्रीय कानून मंत्री ने आज प्रधानमंत्री के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश पर राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी पर पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधीजी के जमाने में देश की इकॉनोमी की साइज क्या थी? किस तरह के पैरामीटर थे उनके,आज देश की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत है लेकिन संकट के समय देश की विकास की गति कम नहीं हो, इसलिए यह पीएम मोदीजी ने यह संदेश दिया है। विपक्ष तो कुतर्क कर रहा है,कभी इंदिराजी ने ऐसी अपील नहीं की क्या। वहीं, उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर कहा कि पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है। दोषी कोई भी हो, बचेगा नहीं।

राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए कई संगठन काम कर रहे थे। एक मामला सुप्रीम कोर्ट में भी आया, जिसमे उन्होंने भाषा के प्रचार प्रसार करने के लिए स्कूलों में बढ़ाने की बात कही है। प्रदेश सरकार इस पर मंथन कर रही है। यह एक सकारात्मक निर्णय है।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.