अवैध बजरी खनन और परिवहन पर पुलिस का एक्शन, चार गिरफ्तार

2135

गजनेर थाना पुलिस की कार्रवाई, चार डंपर जब्त

बीकानेर। जिले में अवैध खनन और बिना रॉयल्टी बजरी परिवहन के खिलाफ गजनेर पुलिस ने ताबड़तोड़ चार अलग-अलग कार्रवाइयां की। पुलिस ने चार डंपर जब्त करते हुए अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा और पुलिस उप अधीक्षक संग्रामसिंह के सुपरविजन में गजनेर थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना रॉयल्टी और रवन्ना के अवैध रूप से बजरी परिवहन कर रहे डंपरों को पकड़ा।

पहली कार्रवाई में डंपर से 50 टन बजरी जब्त कर उबेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में डंपर से 52 टन बजरी जब्त कर राजेन्द्र को पकड़ा गया। तीसरी कार्रवाई में 36 टन बजरी जब्त कर गणेशाराम को गिरफ्तार किया गया। वहीं चौथी कार्रवाई में 30 टन बजरी से भरे डंपर के साथ सुरेश भादू को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अवैध बजरी खनन और परिवहन संगठित गिरोह के रूप में किया जा रहा था। सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच जारी है।

 

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.