चार शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, एक ईनामी आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

2135

डीएसटी और मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस की कार्रवाई

चारों आरोपियों के खिलाफ कई थानों में मामले हैं दर्ज, कई प्रकरणों में चल रहे थे वांछित

बीकानेर। डीएसटी और मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे चार शातिर अवैध मादक पदार्थ सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पर ईनाम भी घोषित था।

​पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ सप्लायरों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। मुक्ताप्रसाद नगर थानाधिकारी विजेन्द्रकुमार सीला और डीएसटी प्रभारी की टीम ने जाल बिछाकर इन चारों शातिर आरोपियों श्यामलाल पुत्र रामकिशन, सौफिन पुत्र कुदरत अली, मोहम्मद नवाज़ पुत्र मतलूब हुसैन निवासी सर्वोदय बस्ती और सुनील पुत्र मनफूलाराम निवासिकों राजीव नगर को गिरफ्तार किया है।

​​गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को चकमा दे रहे थे। आरोपी श्यामलाल पर शहर के कई थानों में मारपीट, जातिसूचक गालियां देने, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस में 10 मुकदमें दर्ज हैं और 3 प्रकरणों में यह वांछित था। आरोपी सौफिन के खिलाफ जानलेवा हमला, पाक्सो, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस में 7 प्रकरण दर्ज हैं और यह 2 मामलों में वांछित था। इसी प्रकार आरोपी सुनील पर 3 केस दर्ज हैं और यह 2 प्रकरणों में वांछित चल रहा था। वहीं आरोपी मोहम्मद नवाज़ पर एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं, एक में यह फरार चल रहा था।

इन्होंने की कार्रवाई
मुक्ताप्रसाद नगर थानाधिकारी इंस्पेक्टर विजेन्द्रकुमार सिला, डीएसटी प्रभारी इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह, सुरेशकुमार भादू, एएसआई महावीरसिंह, एएसआई दीपक यादव, साइबर सेल, हैड कांस्टेबल वासुदेव, लाखाराम, बलवीरसिंह, सतीशकुमार, कांस्टेबल पंकज, छगनलाल, देवेंद्र, सूर्यप्रकाश, श्रीराम और राजेंद्र।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.