पांच हजार रुपए का इनामी डोडा पोस्त सप्लायर गिरफ्तार

2135

रंजीतपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई

पांच महीने से था फरार 

बीकानेर। जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस थाना रणजीतपुरा ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए के इनामी अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पिछले पांच माह से फरार चल रहा था।

 

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के अनुसार 27 जनवरी को बज्जू क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान आरोपी ओमप्रकाश के घर से 2 किलो 290 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया गया था। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया, जबकि सप्लायर भंवरलाल फरार हो गया था।
थानाप्रभारी लक्ष्मणसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार स्वामी और कांस्टेबल राजू चौधरी की विशेष भूमिका रही।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.