करीब 20 ग्राम एमडी और सवा सात लाख से ज्यादा रुपए सहित दो गिरफ्तार

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नोखा थाना पुलिस की सलुंडिया गांव में कार्रवाई

पैकिंग थैलियां, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और कार भी आरोपियों के पास से जब्त

बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत शनिवार को सलुंडिया गांव में कार्रवाई की। इस कार्रवाई में नोखा थाना पुलिस ने 19.5 ग्राम मादक पदार्थ एमडी सहित दो जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध नशीला पदार्थ एमडी की बिक्री के 7 लाख 36 हजार रुपए, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पैकिंग थैलियां और कार भी जब्त की।

 

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी राकेश पुत्र हड़्मनाराम
सलुंडिया का और मनोज पुत्र भंवरलाल बीकासर के रहने वाले हैं। हाल में दोनों आरोपी नोखा में रह रहे थे। ये कार्रवाई एडिशनल एसपी ग्रामीण बनवारीलाल और नोखा सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने की। आरोपी राकेश के खिलाफ एनडीपीएस के तीन मामले पहले के दर्ज हैं।

गौरतलब है कि रेंज आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जिले में विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

Newsfastweb: