मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती में हुई वारदात
एक नाबालिग आरोपी को किया गया निरुद्ध
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के रामपुरा में देर रात हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।
सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी कपिल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह है रामपुरा बस्ती में गली नंबर 5 का निवासी है। मृतक युवक जय सिंह आरोपी का बहनोई था।
बताया जा रहा है कि मृतक काफी वर्षों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था, जिसे लेकर उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था।
इसी विवाद के चलते जयसिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गली नंबर 7, रामपुरा बस्ती की हत्या कर दी गई।
मामला गंभीर होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वारदात स्थल के आस पास के सीसी कैमरे खंगाले गए। फुटेज की जांच करने के बाद दो संदिग्धों को डिटेन किया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात को गली नंबर 7 में रहने वाले जयसिंह पुत्र रामचंद्र सिंह की तलवार के वार से हत्या कर दी गई थी।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com