साइबर ठगी के 68 लाख रुपये म्यूल अकाउंट में लेने वाले तीन गिरफ्तार

जेएनवीसी थाना व साइबर थाना बीकानेर की संयुक्त कार्रवाई

टेलीग्राम नेटवर्क का भंडाफोड़

बीकानेर। जेएनवीसी थाना व साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के 68 लाख रुपये म्यूल अकाउंट में लेने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से 15 मोबाइल, 9 सिम, 3 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 8 एटीएम, 4 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया।

सीओ सदर अनुष्ठा कालिया ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के मार्गदर्शन में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी रामस्वरूप निवासी लालमदेसर बड़ा, मुन्नीराम निवासी तेजरासर तथा सीताराम निवासी लालमदेसर हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से मुख्य साइबर ठगी गिरोह से जुड़े थे। ये आरोपी लोगों से उनके बैंक खाते कमीशन पर लेते थे और देशभर में लोगों से ठगी कर राशि इनके म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर करवाई जाती थी। इसके बाद आरोपी वह राशि गिरोह द्वारा बताए गए अन्य खातों में भेज देते थे और 10 प्रतिशत कमीशन अपने पास रख लेते थे।

 

यह गिरोह पिछले 6 महीनों से यहां सक्रिय था।
इनके खातों में अब तक 68 लाख रुपये की साइबर ठगी राशि जमा पाई गई है। इनके खिलाफ कई राज्यों से एनसीआरपी पर शिकायतें दर्ज हैं। मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

 

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

 

Newsfastweb: