जहरीली नहरों पर बोले भाटी, स्थाई समाधान क्यों नहीं किया जाता

2499

देवीसिंह भाटी का सरकार पर वार

बीकानेर। जहरीली होती नहरों के मुद्दे पर आज भाजपा के कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी ने केन्द्र और राज्य सरकार पर तीखे वार किए। भाटी ने कहा कि केन्द्र सरकार मजबूत हो तो इस प्रकार की समस्या आ ही नहीं सकती है। अन्तरराज्यीय मुद्दों को हल करने के लिए केन्द्र सरकार का मजबूत होना जरूरी है। आज सरकारों की आंखों के सामने नहरों में जहर डाला जा रहा है और सरकारें चुप हैं।
हर साल जब नहरबंदी खत्म होने के बाद पंजाब व हरियाणा की फैक्ट्रियों में से निकलने वाला रसायनयुक्त पानी, पेस्टीसाइड व सीवरेज का पानी नहरों में छोड़ दिया जाता है। एक महीने की नहरबंदी के दौरान लोग पानी के लिए तरस रहे होते हैं, ऐसे में जब उन्हें जैसा भी पानी मिलता है, वो पीने को मजबूर होते हैं और बीमार पड़ते हैं। कई बार मौतें भी हो जाती है। सरकार शोक प्रकट कर देती है और एक-एक, दो-दो लाख रुपए मुआवजा देकर अपना पल्ला झाड़ देती है।
भाटी ने कहा कि वे लोगों को बेवजह मरने नहीं देंगे और सड़कों पर उतर कर सरकार पर दबाव बनाएंगे कि वह इस समस्या का स्थाई समाधान करे अन्यथा इसका परिणाम भुगते।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.