जन तय करेगा जनतंत्र में सत्ता में कौन, आओ सरकार चुनें

2437

2274 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे 4 करोड़ 75 लाख मतदाता

बीकानेर thenews.mobilogicx.com प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है, जिसमें प्रदेश के 199 विधानसभा क्षेत्रों में 4 करोड़ 75 लाख 54 हजार 217 मतदाता चुनावी मैदान में मौजूद कुल 2274 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें सर्विस वोटर्स मिलाकर पिछले 2013 के चुनाव से इस बार 67 लाख 24 हजार 905 मतदाता बढ़े हैं। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा के प्रत्याशी का निधन हो जाने के कारण यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में 199 सीटों पर ही चुनाव होगा।

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस बार कुल 2274 प्रत्याशी चुनावी मैदान में मौजूद हैं। शुक्रवार को प्रदेश के 4 करोड़ 75 लाख मतदाता मतदान कर इन 2274 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सर्विस वोटर्स को मिलाकर पिछले 2013 के चुनाव की अपेक्षा इस बार 67 लाख 24 हजार 905 मतदाता बढ़े हैं। सबसे ज्यादा जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 60 हजार 813 मतदाता हैं, वहीं सबसे कम धौलपुर के बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 75 हजार 475 मतदाता हैं।

28 सितंबर को प्रकाशित हुई अंतिम मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 1 लाख 97 हजार 761 मतदाता बढ़े हैं, जिनमें सर्विस वोटर्स शामिल नहीं हैं। अगर सर्विस वोटर्स को मतदाता सूची से हटाया जाए तो कुल 4 करोड़ 74 लाख 37 हजार 761 वोटर्स हैं। वहीं सर्विस वोटर्स को जोड़ें तो कुल पुरुष वोटर्स 2 करोड़ 48 लाख 36 हजार 699 हैं, जबकि सर्विस वोटर्स मिलाकर महिला वोटर्स 2 करोड़ 27 लाख 17 हजार 518 हैं।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.