करीब ढाई साल से फरार हार्डकोर अपराधी पुलिस गिरफ्त में, 22 मामले हैं दर्ज

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, देशनोक थाना का है हिस्ट्रीशीटर

बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिलास्तर के हार्डकोर अपराधी रतनसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस थाना कोटगेट के एक प्रकरण में वांछित चल रहा था।

 

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी रतन सिंह पुत्र आसूसिंह निवासी पलाना, पुलिस थाना देशनोक का हिस्ट्रीशीटर और जिला स्तर का हार्डकोर अपराधी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ बीकानेर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग बनाकर अवैध वसूली, फायरिंग कर डराने-धमकाने और अन्य संगठित अपराधों को अंजाम देने का आदी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

Newsfastweb: