किसी मामले में पुलिस पर दबाव बनाने के लिए साथियों के साथ रची साजिश
बीकानेर। नोखा पुलिस ने खुद के अपहरण की झूठी साजिश रचने वाले एक युवक और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि
13 मई की अलसुबह अनुराधा पत्नी नेमचन्द निवासी वीर तेजाजी मंदिर के पास, नोखा ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी थी कि उनके बेटे विष्णु का करीब दो से ढाई बजे के बीच तीन-चार अज्ञात लोगों ने घर से अपहरण कर लिया है। मां ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया।
थानाधिकारी नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की और आस-पड़ोस के लोगों से छानबीन की। क्लू मिलने पर विष्णु के दोस्तों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया कि विष्णु जोशी ने यह नाटक रचा था ताकि पुलिस पर दबाव बनाया जा सके। विष्णु ने पूर्व में दर्ज एक प्रकरण के संदर्भ में पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाई थी। तब पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी रचने और सरकारी तंत्र को गुमराह करने के आरोप में
विष्णु पुत्र नेमचन्द (मुख्य आरोपी), गौरीशंकर, नारायण पुत्र राधेश्याम और शिवलाल पुत्र भंवरलाल को गिरफ्तार किया।
ऐसे रचा नाटक
12 मई की रात को विष्णु ने अपने मौसेरे भाइयों और दोस्तों के साथ मिलकर खुद पर हमले और अपहरण का एक फर्जी वीडियो बनाया। यह वीडियो उसने अपने भाई को व्हाट्सएप पर भेजा और अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद वह आराम से अपने एक दोस्त के घर जाकर सो गया।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी अरविन्द कुमार, सउनि ताराचन्द मीणा, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल गणेश गुर्जर और लक्ष्मण की मुख्य भूमिका रही।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com