गजनेर थाना पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में वांछित था आरोपी
बीकानेर। रॉयल्टी नाका पर फायरिंग मामले में क़रीब ढाई महीने से फरार चल रहे आरोपी को गजनेर थाना पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि आरोपी बजरंग गोदारा जयसिंहदेसर मगरा का रहने वाला है। गजनेर थाना क्षेत्र में स्थित मोखा रॉयल्टी नाका पर इसी वर्ष 25 फरवरी को फायरिंग की वारदात हुई थी। तभी से आरोपी फरार था। जबकि वारदात में शामिल आरोपी के अन्य साथी रणजीत को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। एक मार्च को आरोपी बजरंगलाल विश्नोई निवासी जयसिंहदेसर मगरा को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल बरामद की गई थी।
इसी वारदात में शामिल अन्य आरोपी ओमप्रकाश निवासी खारिया मालिनाथ को 30 मार्च को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया था। इस वारदात में उपयोग लिए गए वाहन डंपर और कैम्पर व एक पिस्टल बरामद कर लिए गये।
ये कार्रवाई गजनेर थाना के एएसआई राकेश कुमार, कांस्टेबल कालूराम और कांस्टेबल परमेश कुमार ने की।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.ccom