2 पिस्टल के साथ लॉरेस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से आरोपी पर 20,000 रुपए का है ईनाम घोषित

10 करोड रुपए की फिरौती के मामले में मध्यप्रदेश में आरोपी चल रहा है फरार

संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के क्रम में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर। संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के क्रम में कोतवाली पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस गैंग के गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 पिस्टल जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी दुर्गेश सोनी पुत्र महेंद्र सोनी फड़ बाजार, बीकानेर का रहने वाला है। आरोपी 10 करोड़ रुपए की फिरौती के मामले में मध्य प्रदेश में फरार घोषित है। वहां की पुलिस की ओर से आरोपी पर 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित हो रखा है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से सम्बन्धित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हथियार कहां से खरीदे गए, इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।

ये रहे टीम में शामिल

शहर कोतवाल इंस्पेक्टर सविता डाल, एएसआई राकेश मीणा, एएसआई सुखलाल, कांस्टेबल
हंसराज, कांस्टेबल प्रीतम।

#Kaant K.Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

 

 

Newsfastweb: