ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत पुलिस थाना नयाशहर की कार्रवाई
एनडीपीएस मामले में है आरोपी
बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने 3 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के एक ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई ऑपरेशन नीलकंठ के तहत की गई है। आरोपी एनडीपीएस के मामले में वांछित था।
नयाशहर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी के अनुसार रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की ओर से चलाये जा रहें विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकण्ठ’ के तहत मादक पदार्थों की रोकथाम व मादक पदार्थ के प्रकरणों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश प्रदान किए गए। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्तीसिंह राठौड के निर्देशन व सीओ सिटी अनुज डाल के निकटतम सुपरविजन में ये कार्रवाई की गई है। थाना स्तर पर टीम गठित की गई, जो मादक पदार्थों के प्रकरणों में लिप्तशुदा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार गोपनीय नजर रख रही है।
मुखबिरों से आसूचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी सुनीलकुमार निवासी वार्ड नं 02 कूदसू, पुलिस थाना नोखा से दस्तायब किया गया।
इन्होंने की कार्रवाई
नयाशहर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी, एएसआई अजयकुमार,
हैड कांस्टेबल शीशराम,
कांस्टेबल प्रदीप,
कांस्टेबल भवानी सिंह, कांस्टेबल पुरुषोतम।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com










