सीएम पहुंचीं दिल्ली, यात्रा का दूसरा चरण स्थगित

2431
सीएम
अशोक परनामी, गुलाबचन्द कटारिया सहित कई नेता भी पहुंचे दिल्ली

जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बेहद नाजुक स्थिति के चलते प्रदेश की सीएम वसुन्धरा राजे दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंची हैं। उनके दिल्ली जाने की वजह से भरतपुर संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण स्थगित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अटलबिहारी वाजपेयी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक है। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनके स्वास्थ्य के समाचार लेने दिल्ली पहुंची हैं।

राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान सीएम राजे भरतपुर संभाग में 4 जिले सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर और धौलपुर कवर करेंगी। 4 दिवसीय यात्रा भरतपुर संभाग में 534 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।

यात्रा कब शुरू होगी, फिलहाल इसकी तारीख तय नहीं की गई है। सीएम की राजस्थान गौरव यात्रा के सह संयोजक अशोक परनामी ने भी यात्रा स्थगित होने की पुष्टि की है। वहीं सीएम के साथ प्रदेश के गृहराज्य मंत्री गुलाब चन्द कटारिया, अशोक परनामी सहित भाजपा के कई मंत्री और पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भरतपुर संभाग में अपनी यात्रा को शुरू करना था। लेकिन वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद इसको स्थगित कर दिया गया।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.