जारी रहेगा बीकानेर पुलिस ऑपरेशन डिकॉय
बीकानेर। शहर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बीकानेर पुलिस की महिला पेट्रोलिंग यूनिट (कालिका) इन दिनों एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के कड़े निर्देशों पर कालिका यूनिट ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर विशेष ‘डिकॉय ऑपरेशन’ चलाकर छेड़छाड़ और छींटाकशी करने वाले 6 मनचलों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्तीसिंह राठौड़ के सुपरविजन और महिला पेट्रोलिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक रेणूबाला के नेतृत्व में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान छुपाकर सादा वस्त्रों में पार्कों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर अपनी तैनाती की। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं पर फब्तियां कसने और छेड़छाड़ करने वाले युवकों को टीम ने मौके पर ही दबोच लिया गया।पुलिस की इस मुस्तैदी से मनचलों में हड़कंप मचा हुआ है।
कालिका यूनिट की ओर से स्कूल और कॉलेजों,
मुख्य बाजार और पार्क सहित ऐसे
भीड़ भरे क्षेत्र जहां चैन स्नैचिंग और छेड़छाड़ की घटनाएं होने की संभावना रहती है, वहां पर सिविल ड्रेस में मौजूद रहकर पैनी निगाहें रखी जा रही हैं।
कार्रवाई करने वाली कालिका टीम
में महिला कांस्टेबल सुमन, सोना, गीता, यशोदा, मनेश, अंशु बाई, कौशल्या और प्रमिला।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com