श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में आज फिर हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, पांच घायल

2136

घायलों को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, इलाज जारी

बीकानेर। नेशनल हाई वे -11 पर श्रीडूंगरगढ़ के पास सोमवार को हुए भीषण एक्सीडेंट में मौत का शिकार हुए छह लोगों की चिता ठंडी भी नहीं हुई थी कि आज मंगलवार को फिर उसी क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक की मौत हो गई और पांच जने घायल हो गए। मौके पर पहुंची श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने घायलों को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार कालू रोड पर गुसाईंसर गांव के पास पिकअप व अर्टिगा गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिससे पिकअप पलट गई। आर्टिगा सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया था। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान  गौरव टाडा पुत्र चुन्नीलाल निवासी श्रीडूंगरगढ़, गिरधारीलाल पुत्र केशव प्रसाद निवासी सातलेरा, शारदा पत्नी गिरधारीलाल, संतोष पत्नी कुन्दनमल निवासी बेनीसर, देवकरण पुत्र बद्रीराम निवासी राजेरा के रूप में हुई है।
वहीं, मृतक की पहचान रामकुमार पुत्र बद्रीराम निवासी राजेरा के रूप में की गई है। शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.