पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने नहर में लगाई छलांग, कांस्टेबल ने पानी में कूदकर दबोचा

2135

खाजूवाला थाना पुलिस की कार्रवाई

कांस्टेबल अरुण ने दिखाई जांबाजी

बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक शातिर चोर को पकड़ने के लिए पुलिस का फिल्मी अंदाज देखने को मिला। सरसों चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी ने पुलिस को देखकर नहर में छलांग लगा दी। लेकिन खाजूवाला थाने के एक जांबाज कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बिना पल गंवाए नहर में छलांग लगा दी और पानी के बीच ही आरोपी को दबोच लिया।


​जानकारी के अनुसार, खाजूवाला की अनाज मंडी में पिछले दिनों सरसों चोरी की एक बड़ी वारदात हुई थी। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों, मंगलसिंह और अमित बिश्नोई को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है, लेकिन वारदात का मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह उर्फ गज्जू लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
रविवार को पुलिस को फरार आरोपी के इलाके में होने की पुख्ता सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी।

 

खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी गजेन्द्रसिंह घबरा गया और बचने के लिए उसने पास ही बह रही नहर में छलांग लगा दी। आरोपी को पानी के तेज बहाव में भागता देख खाजूवाला थाने के कांस्टेबल अरुण कुमार ने तुरंत नहर में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद जांबाज पुलिसकर्मी ने नहर के बीच ही आरोपी को दबोच लिया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
साथ ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.