देशी विदेशी पर्यटकों को लक्जरी अहसास देने का प्रयास, बीकानेर को मिलेगी नई पहचान
बीकानेर। जयपुर रोड बायपास के निकट स्थित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘होटल ऑरा बाय द थार’ की आज शुरुआत हुई। इससे पहले होटल प्रबंधन की ओर से मीडियाकर्मियों को इसकी विशेषताओं और इससे जुड़ी भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई।
होटल डिटेक्टर्स मयंक बागड़ी, मनन बागड़ी, दीपा बागड़ी एवं मिहिर बागड़ी ने बताया कि होटल को पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति और आधुनिक विलासिता के समन्वय के साथ तैयार किया गया है। यहां मेहमानों के लिए उत्कृष्ट आतिथ्य, पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन तथा लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष व्यवस्था की गई है। होटल प्रबंधन का उद्देश्य देशी विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय बाशिंदों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है।
डायरेक्टर्स ने बताया कि यहां कॉर्पोरेट कार्यक्रम, विवाह समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बीकानेर के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही भविष्य में इस होटल की देश भर में श्रृंखला भी स्थापित की जाएगी।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com











