वैष्णो धाम के पीछे स्थित एक घर पर जेएनवीसी थाना पुलिस की रेड
बीकानेर। जेएनवीसी थाना पुलिस ने आज वैष्णो धाम के पीछे स्थित एक घर में रेड कर 5 महिलाओं और 9 पुरुष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए महिलाएं और पुरुष संदिग्ध हालत में थे।
जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई है। जिस घर में रेड की गई है, वह घर बैरम खान का है। इस कार्रवाई में मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi











