40 आईएएस, 8 आरएएस के तबादले, गुड गवर्नेंस और ओनेस्टी पर फोकस

2617

प्रशासनिक बड़ा फेरबदल

कुलदीप रांका मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, अजिताभ शर्मा सचिव

जयपुर thenews.mobilogicx.com

सीएमओ में लगाए गए कुलदीप रांका और अजिताभ शर्मा जाने जाते है बेहतर प्रशासक के तौर पर। पहले भी रहे है अशोक गहलोत की पसन्द वही आरती डोगरा को मिला मेहनत और निष्पक्षता का ईनाम।

राजस्थान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होने के बाद अब कांग्रेस की सरकार सूबे की सत्ता में आसीन हो गई है। ऐसे में अब सरकार बदलने के बाद प्रशासनिक सेवाओं में भी फेरबदल किया गया है, जिसके तहत आज 40  IAS अधिकारियों का जल्द ही तबादला किया गया है। कार्मिक विभाग (DOP) द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक, कुलदीप रांका की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्ति की गई है। वहीं मुकेश कुमार शर्मा अध्यक्ष, राजस्व मंडल, अजमेर, राजीव स्वरूप, एसीएस, गृह, गृह रक्षा, जेल एवं, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो एवं पदेन मुख्य सतर्कता आयुक्त, जयपुर लगाया गए हैं।

इसके साथ ही मुकेश कुमार शर्मा अध्यक्ष, राजस्व मंडल, अजमेर, राजीव स्वरूप, एसीएस, गृह, गृह रक्षा, जेल एवं, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो एवं पदेन मुख्य सतर्कता आयुक्त, जयपुर लगाया गए हैं। वहीं नवीन महाजन, कुंजीलाल मीणा, अजिताभ शर्मा, शुचि शर्मा और टी रविकांत को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

अजिताभ शर्मा – सचिव मुख्यमंत्री
हेमंत कुमार गेरा – शासन सचिव चिकित्सा, शिक्षा विभाग
नवीन महाजन – शासन सचिव, जल संसाधन, IGNP
गायत्री राठौड़ – शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग
टी. रविकांत – शासन सचिव, कार्मिक विभाग
नवीन जैन – आयुक्त, श्रम एवं नियोजन विभाग
केके पाठक – आयुक्त उद्योग विभाग
आशुतोष एटी पेडणेकर – शासन सचिव, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा
डॉ. पृथ्वीराज – शासन सचिव वित्त (राजस्व) विभाग
कृष्ण कुणाल – आयुक्त देवस्थान विभाग
डॉ. समित शर्मा – मिशन निदेशक, NHM
प्रदीप बोरड़ – आयुक्त कॉलेज शिक्षा, विशिष्ट शासन सचिव उच्च शिक्षा
सुरेशचंद गुप्ता – प्रबंध निदेशक, राजस्थान चिकित्सा सेवाएं निगम लिमि.
गौरव गोयल – प्रबंध निदेशक रीको
आरती डोगरा – संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री
विनीता बोहरा – आयुक्त टीएडी उदयपुर
वीरेन्द्र सिंह बांकावत – निदेशक, नि:शक्तजन जयपुर
मुक्तानंद अग्रवाल – जिला कलेक्टर कोटा
श्रेया गुहा – प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग
नरेशपाल गंगवार – प्रमुख शासन सचिव आयोजना एवं सांख्यिकी
रोली सिंह – प्रमुख शासन सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा
प्रवीण गुप्ता – सदस्य राजस्व मंडल अजमेर
भास्कर ए सावंत – स्कूली शिक्षा, भाषा, पंचायतीराज

वे जिन्हें कम महत्व के पदों पर लगाया :
मुकेश शर्मा को भेजा राजस्व मंडल अजमेर
अखिल अरोड़ा को दिया सामाजिक न्याय का जिम्मा
आलोक संभालेंगे एमएसएमई
शिखर अग्रवाल अब राजस्व मंडल अजमेर में सदस्य
नरेशपाल गंगवार को भेजा गया आयोजना विभाग
प्रवीण गुप्ता राजस्व मंडल में सदस्य बने

राजीव स्वरूप का बढ़ा कद :
अब गृह विभाग में एसीएस
टीएडी से उठाकर सुदर्शन सेठी को लगाया वन विभाग में
वीनू गुप्ता पीडब्ल्यूडी में एसीएस
सुबोध अग्रवाल फिर जब संभालेंगे उद्योग का जिम्मा
निरंजन आर्य को वित्त प्रमुख सचिव का अहम जिम्मा संभालेंगे
रोहित कुमार सिंह को चिकित्सा का दिया चार्ज

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.