वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए 256 यात्रियों का चयन

2298

बीकानेर। देवस्थान विभाग की ओर से दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना : 2018 के तहत गुरुवार को अटल सेवा केन्द्र में कम्प्यूटर द्वारा लाॅटरी निकाली गई, इनमें से हवाई यात्रा के लिए 182 व रेल यात्रा के लिए 74 यात्रियों का चयन किया गया।

यह प्रक्रिया जिला कलक्टर डाॅ एनके गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीतसिंह राजावत, एसीपी सत्येन्द्र सिंह, आरसीएचओ डाॅ रमेश गुप्ता, सहायक पर्यटक अधिकारी तरुणा शेखावत, देवस्थान विभाग निरीक्षक श्वेता चैधरी मौजूदगी में संपन्न हुई।

निरीक्षक चैधरी ने बताया कि रेल यात्रा के तहत 5 व हवाई यात्रा के लिए 17 तीर्थ स्थान चयनित किए गए हैं। तीर्थ यात्रियों की सूची देवस्थान विभाग कार्यालय में शुक्रवार से कार्यालय समय में देखी जा सकेगी। यात्रा के दौरान भोजन, चिकित्सा, ठहरने, परिवहन आदि की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यात्रा की तिथियां शीघ्र घोषित की जाएंगी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.