ट्रेन की चपेट से युवक की मौत

आज नोखा में हुए हादसों में चार जनों की थमी सांसें

बीकानेर। नोखा के लोगों के लिए आज का दिन काफी दुखदायक रहा है। मंगलवार को नोखा तहसील में चार हादसे हुए जिनमें चार जनों की सांसें थम गईं। शाम को नोखा अंडरब्रिज के पास एक शख्स ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मृतक की पहचान किशनलाल पुत्र मांगीलाल मेघवाल के रूप में की है। वह नोखा के वार्ड- 17 का रहने वाला था। शाम को वह बाजार आया हुआ था। वह अंडरब्रिज के पास पहुंचा ही था कि दिल्ली जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया।

गौरतलब है कि आज सुबह सोमलसर के पास पिकअप और ट्रेक्टर की भिड़न्त हो गई थी जिसमें अणखीसर निवासी एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद कुचोर व उत्तमादेसर के बीच बस की चपेट में आने से लालमदेसर निवासी एक शख्स की मौत हो गई थी।

नोखा रेलवे स्टेशन पर कालका-हरिद्वार एक्सप्रेस में दिल का दौरा पडऩे से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दिन ढलने को था कि इससे पहले कस्बे में ही यह हादसा हो गया।

 

Newsfastweb: