युवा महोत्सव गोरबंध आयोजित

2367

बीकानेर। स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का युवा महोत्सव ‘गोरबंध’ शुक्रवार को विवि के इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा एवं संस्कारों में समाज को मजबूत बनाने में खेती और गांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने किसानों और कृषि विश्वविद्यालय को साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को खेतों में जाकर शोध कार्य करने, औषधीय पौधों के उत्पादन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
विशिष्ठ अतिथि नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। यह हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य करते हुए देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए।
मुख्य वक्ता के रूप में युवा मोर्चा के प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि किसानों की आय वर्ष-2022 तक दोगुनी कैसे हो, इसमें कृषि का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पिछले दस वर्षों में 70 लाख किसान खेती का कार्य छोड़़ चुके हैं। किसानों को पुन: खेती की ओर अग्रसर करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर बी.आर.छींपा ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने संस्कारों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम समन्वयक डॉ.आई.पी.सिंह, केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कुमार मीणा, छात्र कल्याण निदेशक डॉ.एस.एल.गोदारा, प्रदेश प्रभारी वरुण श्योराण, राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तिरुपति में आयोजित एग्री फेस्ट में भागीदारी निभाने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार दिए गए। केंद्रीय छात्रसंघ सलाहकार डॉ. इंद्रमोहन वर्मा ने आभार जताया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.