यूथ कांग्रेस : सद्भावना रैली निकाली, दिया स्नेह का संदेश

2384
यूथ कांग्रेस
संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान

बीकानेर। भारतीय यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस गुरुवार को संगठन की ओर से सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर जिला यूथ कांग्रेस की ओर से राजीव गांधी मार्ग से सद्भावना रैली निकाली गई। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गांधीपार्क पहुंच कर सम्पन्न हुई।

सद्भावना रैली में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शहर व देहात जिला कांग्रेस, महिला शहर व देहात कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने बताया कि गांधीपार्क पहुंचने के बाद कांग्रेस के सभी जनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर दिल्ली से आए भारतीय युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी संजय ठाकुर ने कहा कि यूथ कांग्रेस का इतिहास वर्षों पुराना है। देश में कहीं भी चुनाव या पार्टी की अन्य गतिविधि होती है तो युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। युवा कांग्रेस अन्य सभी संगठनों से ज्यादा मजबूत है लेकिन संगठन को और मजबूत बनाने की जरूरत है।

इस अवसर पर कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, कांग्रेस जिला देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम ने भी विचार रखे।

सद्भावना रैली में यूथ कांग्रेस के जिला प्रभारी संजय ठाकुर, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, धनपत चायल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, आनन्दसिंह सोढ़ा, सुनीता गौड़, शशिकला राठौड़, मगन महाराज, शरद आचार्य, पार्षद जावेद पडिहार, अरुण व्यास, रामनिवास गोदारा, रामदयाल बेनीवाल सहित कांग्रेस के बहुत से कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.