यूथ कांग्रेस : विधानसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति

2454

बीकानेर। यूथ कांग्रेस की आज धरणीधर सभागार में संभाग स्तरीय बैठक हुई जिसमें विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई।

संभाग भर से आए यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की मौजूदगी वाली इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र कादियान और सह प्रभारी विनीत कंबोज ने की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कादियान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव ने आने वाले विधानसभा चुनाव में ज़मीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही है।

सहप्रभारी विनीत कंबोज ने कहा कि जल्द ही ज़मीन पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी में समायोजित किया जाएगा।

बैठक में भारतीय यूथ कांग्रेस के जेड आर ओ मनोज सारण ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नाम से नहीं अब काम से जाना जाएगा।

यूथ कांग्रेस के बीकानेर अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि युवा कांग्रेस ने हमेशा पार्टी में नींव की ईंट का काम किया है। राहुल गांधी के निर्देश पर हमेशा सड़क से संसद तक संघर्ष किया है।

जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ पर कार्यकर्ताओं का जो लक्ष्य रखा, वह 50 प्रतिशत बूथों तक युवा कांग्रेस ने अपनी फौज तैनात कर दी है।

बैठक में हनुमान मील, हसन अली, श्रीकृष्ण सिंवर, हरिराम बाना, राजेन्द्र मूंड, अरुण व्यास, तोलाराम सियाग के साथ श्रीगंगानगर, हनुमान गढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर व बीकानेर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ओर सदस्य मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.