पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सावधानी है बचाव
जरा सी लापरवाही कर सकती है बड़ा नुकसान
बीकानेर। सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा नया कंटेंट इंटरनेट पर तहलका मचा दे, कोई नहीं जानता। इन दिनों इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक पर एक ऐसा ही अनोखा शब्द घूम रहा है जिसने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक में हलचल मचा रखी है। यह नाम है ‘ कॉकरोच जनता पार्टी ‘। युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहे इस नए डिजिटल ट्रेंड की हर रील को औसतन 21 लाख लोग देख रहे हैं, लेकिन अब इसी भयंकर क्रेज के बीच राजस्थान पुलिस ने चेतावनी जारी की है। क्योंकि एक गलत क्लिक आपके बैंक खाते को पूरी तरह खाली कर सकता है।
पुलिस और साइबर सेल ने इस ट्रेंड को लेकर आम जनता के लिए एक बेहद गंभीर और जरूरी चेतावनी जारी की है। पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधी सीजेपी के इस जादुई क्रेज का फायदा उठाने में जुट गए हैं। ठगों की टोली व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर और एसएमएस के जरिए लोगों को ‘कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन करें’ जैसे लुभावने और फर्जी लिंक भेज रही है।
सोशल मीडिया के किसी भी ट्रेंड या क्रेज के पीछे इतने भी अंधे मत बनिए कि आपकी जेब पर भारी पड़ जाए। अगर आपके फोन पर भी ऐसी कोई अनजानी ‘पार्टी ज्वाइन’ करने का इनविटेशन या संदिग्ध लिंक आता है, तो उसे तुरंत डिलीट मारें और सुरक्षित रहें।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com











