येदियुरप्पा ने ली शपथ, कांग्रेस ने दिया धरना

2440

कर्नाटक में भाजपा विधायक दल के नेता बी एस येदियुरप्पा ने आज (गुरुवार को) मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सरकार बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रातभर चली हाई वोल्टेज कानूनी लड़ाई के बाद येद्दियुरप्पा तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। 75 वर्षीय येदियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला ने राजभवन में एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा के शपथ लेने पर रोक लगाने से इनकार किये जाने के कुछ घंटों बाद ही भाजपा नेता ने अकेले शपथ ली। 11.35 पर जेठमलानी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राज्यपाल का आदेश संवैधानिक शक्ति का घोर दुरुपयोग है। इससे पूर्व 11.33 प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पीठ ने जेठमलानी को अपनी याचिका संबंधित पीठ के समक्ष कल दायर करने के लिए कहा। 11.30 वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने भाजपा को सरकार बनाने का आमंत्रण देने के कर्नाटक के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 11.15 पर कांग्रेस के धरने में शामिल हुए एचडी देवेगौड़ा। 11.00 बजे बीएस येदियुरप्पा तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे स्थिर और जिम्मेदार सरकार चलाएंगे।

इससे पूर्व 10.55 येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण के बाद बोले एचडी कुमारास्वामी, भाजपा और उनके मंत्री हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश में लगे हैं, इस लिए हम विधायकों को बचा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बहुमत नहीं है, फिर भी राज्यपाल का ये कैसा व्यवहार है। सुप्रीम कोर्ट में रात भरी चली सुनवाई पर अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी बोले, कोई जल्दबाजी नहीं थी। मुझे लगता है कि इसे रात में लिस्ट करने की जरूरत नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट के पास शक्ति है कि अगर कुछ गलत होता है तो उसे रोक सकते हैं।  बीती रात हमारे पास याचिका के अलावा कोई भी दस्तावेज नहीं थे। 10.40 मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विधानसभा पहुंचे बीएस येदियुरप्पा, प्रवेश से पहले झुक कर किया प्रणाम। 9.45 येदियुरप्पा के शपथ के बाद विधानसभा में गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस का प्रदर्शन। पूर्व सीएम सिद्धारमैया, गुलाम नबी आजाद समेत और अशोक गहलोत समेत कई नेता मौजूद।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.