शिवबाड़ी तालाब में मिला युवक का शव

2693
डूबने से मौत
तीन दिनों पहले घर से हुआ था लापता

बीकानेर। शिवबाड़ी तालाब में आज एक युवक का शव तैरता मिला। राहगीरों की सूचना पर जेएनवी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाल कर शिनाख्तगी करवाई गई। बाद में पुलिस ने शव को पीबीएम परिसर स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। जहां पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान शिवबाड़ी मोहल्ला निवासी गुमानाराम पुत्र फूसाराम के रूप में की गई है। बुधवार को फूसाराम की तरफ से जेएनवी थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

जिसमें परिजनों की ओर से कहा गया था कि बुधवार की रात को गुमानाराम अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गया था। तब से परिजन और पुलिस उसकी तलाश में थी।

आज सुबह जब शिवबाड़ी तालाब में शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस का अंदेशा यही था कि मृतक गुमानाराम ही हो सकता है। मौके पर पहुंच कर जब पुलिस ने देखा तो शव गुमानाराम का ही निकला।

इस पर पुलिस ने उसके परिजनों को मौके पर बुलवा कर इसकी शिनाख्तगी भी पुख्ता की। पुलिस को आशंका है कि घर से लापता होने के बाद गुमानाराम ने उसी रात को तालाब में कूद कर खुदकुशी कर ली है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.