विश्व नागरिक दिवस : पुरोधाओं का हुआ रोटरी सम्मान

2366
रोटरी
रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा का आयोजन

बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा द्वारा सिस्टर निवेदिता कन्या महाविद्यालय मे शहर के पुरोधाओं को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद आयोजित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन आनन्द आचार्य ने बताया कि इतिहासवेता जानकीनारायण श्रीमाली, जनसंघ के रिखब दास बोड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप शर्मा, सुधेश गुप्ता भूदानी, संतोष जोशी, चिकित्सा सेवाकर्मी सुन्दरलाल सेवग, समाजसेवी छगनलाल सुथार, दानदाता मीरा देवी, वैज्ञानिक सुरेन्द्रप्रताप पुरोहित को पीडीजी अरुण प्रकाश गुप्ता, रोटरी क्लब अध्यक्ष पुनीत हर्ष, सिस्टर निवेदता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रितेश व्यास, रोटरी क्लब सचिव राजेश बावेजा, रोटेरियन मनोज गुप्ता, अमित व्यास ने शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल तथा स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर सम्मानित पुरोधाओं ने अपने विचार रखे। जानकीनारायण श्रीमाली, रिखबदास बोड़ा, एसपी पुरोहित व अधिवक्ता कुलदीप शर्मा के साथ संतोष जोशी ने कहा कि कर्म, सेवा, मानवता तथा दूसरों की भलाई करना ही जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पल होते  है।

सेवाकर्मी सुन्दरलाल सेवग, समाज सेवी छगनलाल सुथार व मीरादेवी ने परिवार के महत्व से जुड़े अपने जीवन के अनुभव बताये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीडीजी अरुण प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विश्व के अन्य देशों के मुकाबले आज भी हमारे घरों मे बुजुर्गों की छत्रछाया रहती है तथा इनके सान्निध्य मे लगभग सभी समस्याओ का हल छिपा है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय संचालिका डॉ. श्यामा पुरोहित, रोटरी क्लब के रूपिन कल्याणी, कैलाश कुमावत, पंकज पारीक, शकील अहमद, सुरेश पारीक, गोपाल अग्रवाल सहित कई जने मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.