पुलिस कर्मियों की कार्यशाला

2351
पुलिस कर्मियों
पुलिस कर्मियों को बताए तनावमुक्त रहने के गुर

बीकानेर। पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त रहने के तरीके बताने के लिए बीकानेर में आज कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के बाद कुछ समय घर-परिवार और ईश्वर के लिए निकालने का संदेश दिया गया।

माउन्ट आबू की ज्ञान सरोवर संस्था के सदस्यों सहित ब्रह्मकुमारी आश्रम से आई कमलनयन बहिन ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान भी तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

हालांकि पुलिस की ड्यूटी का कोई समय निश्चित नहीं है लेकिन फिर भी वे कुछ समय अपने बच्चों, परिवार के सदस्यों के लिए निकालें। साथ ही कुछ समय योग, ध्यान आदि भी करें। इन सब साधनों के जरिए तनाव से मुक्त रहा जा सकता है।

पुलिस सभागार में हुई इस कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा सहित कई अधिकारी और विभिन्न थानों से आए सिपाही मौजूद रहे।

गौरतलब है कि चौबिसों घंटे ड्यूटी दिए जाने और घर-परिवार के साथ स्वयं को भी समय नहीं दिए जाने पर बहुत से पुलिसकर्मी तनाव में देखे जा रहे हैं।

सोमवार को भी एक महिला कांस्टेबल ने तनाव के चलते पहले घर में कलेश की और बाद में उसने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली थी।

इन सब समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने इस प्रकार की कार्यशाला करने के आदेश जारी किए हैं।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.