भाजपा : घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता, गौरव संदेश रथ रवाना

2507
गौरव संदेश रथ

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी ने दिखाई झंडी, सात दिनों में सभी वार्डों में पहुंचेगा

बीकानेर। राजस्थान गौरव यात्रा में यहां आमजन की भागीदारी के लिए आज गौरव संदेश रथ रवाना हुआ। जूनागढ़ स्थित गणेेश मंदिर परिसर में भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी ने गौरव संदेश रथ को झंडी दिखा कर रवाना किया। इससे पहले पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर में गणेश वंदना की।

भाजपा नेता सुरेन्द्रसिंह शेखावत राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के छह सितम्बर को प्रस्तावित रोड शो और सभाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए यह गौरव संदेश रथ शहर के सभी 60 वार्डों में जाएगा।

यह सिलसिला आने वाले सात दिनों तक चलेगा। रथ के साथ कार्यकर्ता आमजन को पीले चावल देकर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के रोड शो में और सभाओं में शामिल होने का आमंत्रण देंगे।

साथ ही फोल्डर आमजन को भेंट कर केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

शेखावत की ओर से चलाए जा रहे इस गौरव संदेश रथ को रवाना करने के दौरान भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचा है और राजस्थान गौरव यात्रा से पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जो आम जन में उत्साह का वातावरण बना है, उसको बीकानेर में भी बरकरार रखने के लिए कार्यकर्ताओं को आमजन के बीच पहुंचना होगा।

इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, कृषि विश्वविद्यालय के छात्र नेता जितेंद्रसिंह शेखावत, दिग्विजय पांडे, विष्णु साध, दिनेश रचियता, देवीसिंह शेखावत, कुंदनसिंह राठौड़, नितेश सैनी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी तथा भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.