महिला के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं : पायलट

2425
पायलट

रवीन्द्र रंगमंच पर मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम 

बीकानेर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट आज शाम बीकानेर पहुंचे। श्रीडूंगरगढ़ से सड़क मार्ग से यहां पहुंचने पर रवीन्द्र रंगमंच पर पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

पायलट के साथ कांग्रेस नेता काजी निजामुद्दीन, प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, डॉ. बीडी कल्ला भी मौजूद थे। स्वागत कार्यक्रम के बाद रवीन्द्र रंगमंच पर मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम शुरू हुआ।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जनाधार के साथ विश्वासघात किया है। आज जनता उनके शासन से त्रस्त है। प्रदेश में कानून व्यवस्था कहीं नजर नहीं आती है। महिला के राज में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सभी वर्ग सरकार से दुखी हो गए हैं।

पायलट ने कहा कि देश में सवैंधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का कार्य किया जा रहा है। जल स्वावलम्बन और भामाशाह योजनाओं का राजनीतिकरण किया जा रहा है। पार्टी के शीर्षस्थ नेता केन्द्र सरकार से नोटबंदी से हुए फायदे के सवाल पूछ रहे हैं लेकिन सरकार उनका जवाब देने में सक्षम नहीं है। बीकानेर से कांग्रेस को बहुत उम्मीदें हैं। पार्टी छत्तीस कौम के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ेगी।

काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी को पंख लगाते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव तक इस जोश को संभाल कर रखना है और भाजपा सरकार को शासन से उखाड़ फेंकना है।

प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से भ्रष्टाचार बढ़ा है। भाजपा की इस सरकार ने गरीबों को कुचलने का काम किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। यह कार्यक्रम बूथों को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में डॉ.बीडी कल्ला, गोपाल गहलोत, कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, चन्द्रप्रकाश गहलोत, राजकुमार किराडू सहित पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अपने समर्थकों के नारे के साथ पहुंचे दावेदार

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में कांग्रेस के बहुत से कार्यकर्ता अपनी दावेदारी जताने के लिए समर्थकों की ओर से की जा रही नारेबाजी के साथपहुंचे। कार्यक्रम के दौरान भी समर्थक अपने-अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।

कई महिलाएं तो अपने पसंदीदा नेता के समर्थन में लिखी तख्तियां हाथों में लिए कार्यक्रम में मौजूद रहीं। वहीं पार्टी के एक ब्लॉक अध्यक्ष अपने समर्थकों और बैनर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।

बैनर पर नहीं थी डॉ. कल्ला की फोटो

रवीन्द्र रंगमंच के अन्दर लगे काफी बड़े आकार के एक बैनर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. बीडी कल्ला की फोटो नहीं छपाई गई।

ये बैनर जिस किसी भी स्थानीय कार्यकर्ता ने बनवाया था, उसने डॉ. कल्ला की फोटो को तवज्जों क्यों नहीं दी, ये तो वो ही जाने, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर काफी चर्चा की जा रही थी कि बैनर पर डॉ. कल्ला की फोटो नहीं लगाई गई है।पायलट

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.