नवजात बालिका के शव को नोंच रहे थे कुत्ते

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

महिला दिवस पर बीकानेर में ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई है। शुक्रवार सुबह पीबीएम में बच्चा वार्ड के पीछे नाले के पास कचरे के ढेर में नवजात बालिका का शव पाया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता आदर्श शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली और मौके पर पहुंचने पर देखा कि नवजात बालिका का शव कुत्ते नोंच रहे थे।

सके बाद पुलिस को बुलवाया गया तथा शव को मोर्चरी में रखवाया गया। एसआई विकास बिश्नोई ने बताया कि आदर्श शर्मा ने अज्ञात महिला के खिलाफ उक्त मामला दर्ज करवाया गया है।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

Newsfastweb: