महिला पुलिस थाने की सीएलजी बैठक आयोजित

2475

बीकानेर। महिला पुलिस थाने की सीएलजी बैठक बुधवार को थानाधिकारी सुमन परिहार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक के दौरान घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न मामलों पर विचार विमर्श करते हुए सदस्यों द्वारा आपसी समझाइश के आधार पर ऐसे मामलों के निस्तारण में सहयोग का भरोसा दिलाया। सीएलजी सदस्य बाबू जयशंकर जोशी ने कहा कि ऐसे मामलों को आपसी राजीनामे के आधार पर निस्तारित होने से दोनों पक्षों को न्यायिक प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे उनके समय, ऊर्जा और धन की बचत होगी। पार्षद आदर्श शर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों एवं कानूनों के प्रति जागरूक रहें। इस दौरान जयशंकर जोशी द्वारा थाना परिसर में स्थापित प्याऊ में लगाए गए आरओ प्लांट का उद्घाटन किया गया। बैठक में सीएलजी सदस्य, रिपुदमन सिंह, विनोद कंवर राठौड़, आशा जोशी, शहनाज, परवीन, राजू महाराज, बच्छराज नाहटा तथा प्रेम जोशी मौजूद थे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.