Bikaner / thenews.mobilogicx.com
बीकानेर के मनचलों को अब महंगी पड़ सकती है मजनूगिरि। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने महिला सुरक्षा पर फोकस करते हुए आए दिन हो छेड़छाड़ पर शिकंजा कसने के लिए महिला पुलिस को पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस पेट्रोलिंग की खासियत यह होगी कि महिला पुलिस स्वयं स्कूटी पर सवार होकर ऐसे मजनुओं पर नजर रखेंगी जो राह चलती महिलाओं व बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ व उन पर फब्तियां कसते हों।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिना वर्दी भी स्कूल, कॉलेज, रेस्टोरेंट, भीड़भाड़ वाले मार्केट, मॉल आदि स्थानों पर बीकानेर महिला पुलिस तैनात रहेंगी।
हाल ही में कुछ मामले ऐसे सामने आए हैं जिनमें ये मजनूं स्कूल की बालिकाओं को आते-जाते छेड़छाड़ अथवा मोबाइल नम्बर लेन-देन का प्रयास कर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं।
ऐसे ही मनचलों को गिरफ्त में लेकर उन पर कानूनी कार्यवाही करने का प्रयास किया जाएगा।