महिला का रुपयों भरा थैला पार

बीकानेर। लूनकरणसर रेलवे स्टेशन के पास से आज एक महिला का रुपयों से भरा थैला पार कर लिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक छह बीएचडी कांकड़वाला निवासी महिला स्टेशन के पास बाजार में सब्जी खरीद रही थी। उसने रुपयों से भरा थैला वहीं रख दिया था। इसी दौरान किसी ने उसका थैला पार कर लिया।

बताया जा रहा है कि महिला ने कस्बे में स्थित बैंक से 84 हजार रुपए निकलवाए थे और वह रुपए लेकर खेत की ओर जा रही थी। फिलहाल पुलिस बैंक में लगे सीसी कैमरों में आए फुटेज खंगाल रही है।

Newsfastweb: