सड़क हादसे में महिला की मौत, एक घायल

2617

सोमलसर के पास ट्रेक्टर-पिकअप की भिड़न्त

बीकानेर। नोखा के सोमलसर गांव के पास मंगलवार दोपहर को ट्रेक्टर और पिकअप की भिड़न्त हो गई, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नोखा के राजकीय अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर ट्रोमा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव को वहीं के राजकीय अस्पताल में रखवाया। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला और घायल हुए युवक के बारे में पुलिस को इतना ही पता लग सका है कि वह अणखीसर गांव के निवासी है। बताया जा रहा है कि पिकअप भी तेज गति में थी और ट्रेक्टर भी। सिंगल सडक़ होने की वजह से दोनों वाहन आपस में भिड़ गए।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आपातकाल एम्बूलेंस सेवा-108 पर फोन लगाया लेकिन उनका फोन नहीं उठाया गया। फिलहाल पुलिस मृतक महिला और घायल युवक की पहचान में जुटी है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.