रेल से कटने पर महिला की मौत

देशनोक। आज पलाना के पास रेल से कट कर महिला ने अपनी जान दे दी है। देशनोक थाने से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे पलाना निवासी 36 वर्षीय अमरी देवी पत्नी आसूराम मेघवाल सुबह से ही घर से लापता थी। पलाना के नजदीक पटरियों पर कटी हुई लाश की जब पुलिस द्वारा शिनाख्त की गई तो पता चला कि यह महिला पलाना निवासी है, जिसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया जा रहा है। देशनोक पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

Newsfastweb: